पुरानी हड्डियों को मजबूत बनाए रखते हैं कैल्शियम और व्यायाम

लंदन, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। हम सभी जानते हैं कि हड्डियां समय के साथ कमजोर पड़ती जाती हैं लेकिन कैल्शियम से भरपूर पोषण और थोड़ा व्यायाम उन्हें लंबे समय तक मजबूत बनाए रखने में मदद करता है।

जर्मनी के 'इंस्टीट्यूट फॉर क्वोलिटी एंड इफीशिएंसी इन हेल्थ केयर' के शोधकर्ता पीटर साविकी ने बताया, "बुजुर्ग लोगों को आमतौर पर कैल्शियम की उचित मात्रा नहीं मिल पाती है।"

उन्होंने बताया कि व्यायाम करने से गिरने का खतरा कम होता है और हड्डियों की रक्षा होती है। कुछ लोग मानते हैं कि वे अगर सारी गतिविधियां बंद रखें तो उन्हें चोट लगने की संभावना कम रहेगी और वे सुरक्षित रहेंगे। शोधकर्ता ने कहा कि निरंतर निष्क्रिय बने रहने से आस्टियोपोरोसिस होने का खतरा बना रहता है।

हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने रजोनिवृत्ति के बाद महिलाओं और 65 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों के लिए 1,300 एमजी कैल्शियम की मात्रा निर्धारित की गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+