भारत-बांग्लादेश सीमा पर 400 रुपये में मानव तस्करी
अभयपुरी(असम), 13 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत-बांग्लादेश सीमा पर मानव तस्करी को धड़ल्ले से अंजाम दिया जा रहा है। सीमा पर लगे कंटीले तारों के बावजूद दोनों ओर सक्रिय संगठित आपराधिक गिरोह मात्र 400 रुपये की एवज में बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय सीमा में प्रवेश करवा रहे हैं।

गुरुवार को असम में बोंगईगांव जिले के अभयपुरी से छह बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद यह बात सामने आई। ये लोग क्षेत्र में इस्पात और एल्यूमिनियम बेचने का काम कर रहे थे।
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ए. बसुमतरी ने आईएएनएस को बताया कि ये लोग छह महीने पहले एक आपराधिक गिरोह को पैसे देकर भारतीय सीमा में घुसने में कामयाब रहे थे।
गिरफ्तार किए गए लोगों में 40 वर्षीय अब्दुल हक और उसका भतीजा अल अमीन तथा चार अन्य बांग्लादेश के दीनाजपुर जिले के निवासी हैं।
अब्दुल ने बताया, "हमने पहले बांग्लादेश में एजेंट को 200 रुपये दिए और उसकी मदद से हम सीमा पार करके पश्चिम बंगाल पहुंच गए। वहां भारतीय एजेंट हमारा इंतजार कर रहा था। हमने उसको भी 200 रुपये दिए और उसने भारत के बारे में हमें जानकारी दी।"
इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में गहन जांच की जरूरत है और उसके बाद यह देखना होगा कि किस तरह से मानव तस्कर गिरोहों पर लगाम लगाया जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications