लेविस ने बोल्ट की सफलता पर सवाल खड़े किए

लंदन, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के महान धावक कार्ल लेविस ने बीजिंग ओलंपिक में तहलका मचाने वाले जमैका के युवा धावक उसेन बोल्ट की सफलता पर सवाल खड़े किए हैं।

'स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड' पत्रिका से बातचीत के दौरान लेविस ने कहा कि चूंकी जमैका औचक ड्रग परीक्षण नहीं कराता, इस लिहाज से बोल्ट की कामयाबी पर प्रश्न खड़ा हो सकता है। बोल्ट ने बीजिंग ओलंपिक में 100 और 200 मीटर दौड़ तथा 4 गुणा 400 मीटर रिले में विश्व रिकार्ड के साथ स्वर्ण जीता था।

लेविस ने कहा, "जब मुझसे कोई बोल्ट के बारे में पूछता है तो मैं कहता हूं कि वे दुनिया के महानतम एथलीट हो सकते हैं, लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि एक वर्ष पहले 10.03 सेकेंड में 100 मीटर दौड़ पूरी करने वाला एक एथलीट अगले वर्ष 9.69 सेकेंड में ही यह दूरी कैसे नाप सकता है।"

वर्ष 1984 के लास एंजलिस ओलंपिक में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाले लेविस ने कहा कि जमैका औचक ड्रग परीक्षण नहीं कराता। वहां इस तरह का कोई कार्यक्रम नहीं है। अगर डोप परीक्षण के लिए नमूने लिए भी जाते हैं तो उनका नतीजा आने में महीनों लग जाते हैं।

बकौल लेविस, "मैं खुशकिस्मत हूं कि अमेरिका में सबसे अच्छा ड्रग परीक्षण कार्यक्रम है। मैं बोल्ट की क्षमता पर सवाल नहीं खड़ा कर रहा हूं, लेकिन यह सच है कि वे डोप परीक्षण की एक ऐसी व्यवस्था का हिस्सा हैं, जो उनके सम्मान को कम कर सकती है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+