लास एंजलिस रेल दुर्घटना में मृतकों की संख्या 10 हुई (लीड-1)
वाशिंगटन, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के लास एंजलिस के निकट हुई ट्रेन दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है और 40 घायल हुए हैं।
वाशिंगटन, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के लास एंजलिस के निकट हुई ट्रेन दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है और 40 घायल हुए हैं।
केएलटीए समाचार चैनल ने बचाव दल के हवाले से कहा है कि मृतकों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार लास एंजलिस शहर के मेयर एंटोनियो विलारीगोसा ने कहा, "मेरे के लिए यह अब तक की सबसे बुरी दुर्घटना है। इसमें घायलों की संख्या अधिक होगी और मौतें बढ़ सकती हैं।"
पुलिस ने मृतकों की संख्या 10 से 20 के बीच बताई है। घायलों में 10 की स्थिति काफी गंभीर है।
प्राप्त समाचारों के अनुसार स्थानीय समयानुसार शाम 4.23 बजे लास एंजलिस के उत्तर सैन फ्रांसिस्को घाटी में चैट्सवर्थ के नजदीक एक मालगाड़ी और सवारी रेलगाड़ी के बीच टक्कर हो गई।
अनुमान है कि यात्री गाड़ी में 350 से 400 लोग सवार थे। दुर्घटना के कारणों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। टक्कर के बाद कई डिब्बे पटरी से उतर गए और उनमें आग लग गई। मलबे में कई यात्री फंस गए।
राहतकर्मी डिब्बों में फंसे घायल लोगों को बाहर निकाल कर हेलीकाप्टरों की सहयता से उनको नजदीक के अस्पतालों में पहुंचा रहे हैं। दमकल विभाग के करीब 100 कर्मचारी दुर्घटना स्थल पर बचाव के काम में लगे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications