इटेलियन ग्रां पी : क्वालीफाईंग सत्र में बारिश का खतरा
मोंजा (इटली), 13 सितम्बर (आईएएनएस)। इटेलियन ग्रां पी के क्वालीफाईंग सत्र के दौरान बारिश का खतरा पैदा हो गया है। शनिवार को दूसरे अभ्यास सत्र के दौरान हुई जोरदार बारिश के बाद रविवार सुबह भी बारिश की आशंका जताई जा रही है।
शुक्रवार को भी मोंजा में जबरदस्त बारिश हुई थी, जिसके कारण अभ्यास रोक देना पड़ा था। जानकारों का मानना है कि जोरदार बारिश की स्थिति में मोंजा में क्वालीफाईंग रेस के दौरान चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
फार्मूला 2008 सत्र के 15वें ग्रां पी की मुख्य रेस का आयोजन रविवार को होना है। इससे पहले सुबह के सत्र में क्वालीफाईंग रेस होती है। इसी के आधार पर मुख्य रेस के लिए ग्रीड (रेस शुरू करने का स्थान) पर चालकों की स्थिति तय होती है।
मैक्लारेन टीम के लुइस हेमिल्टन के लिए इटेलियन ग्रां पी काफी अहम है। बेल्जियम ग्रां पी में दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से विजेता की कुर्सी छीने जाने के बाद चैंपियनशिपजीतने के लिए हेमिल्टन हर हाल में यह रेस जीतना चाहेंगे।
चालकों की सूची में फिलहाल हेमिल्टन 76 अंकों के साथ पहले स्थान पर चल रहे हैं, जबकि फेरारी टीम के फिलिप मासा 74 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications