हैती में तूफान पीड़ितों के इलाज के लिए 40 लाख डॉलर की जरूरत
जेनेवा, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने हैती में समुद्री तूफान पीड़ितों के इलाज के लिए 42 लाख डॉलर की सहायता की अपील की है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार जेनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र संस्था ने कहा कि बूढ़ी ओर गर्भवती महिलाओं को इलाज की सबसे अधिक जरूरत है लेकिन एचआईवी और तपेदिक के पुराने रोगियों को भी गंभीर खतरा है।
गौरतलब है कि पिछले दो महीने से आ रहे समुद्री तूफानों के कारण हैती में 300 लोगों की मौत हुई है। इससे करीब आठ लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इनमें 52 प्रतिशत महिलाएं और 36 फीसदी बच्चे हैं।
तूफान से आई बाढ़ ने स्वास्थ्य सुविधाओं को तबाह करने के साथ ही हजारों घरों को नष्ट कर दिया है। वहां भोजन,दवाओं और आपरेशन में काम आने वाले उपकरणों की कमी हो गई है।
हैती में डब्ल्यूएचओ अन्य स्वास्थ्य संगठनों के सहयोग से आपात चिकित्सा सेवा उपलब्ध करा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications