चिर प्रतिद्वंद्वी हसीना से बातचीत के लिए तैयार हैं खालिदा जिया
ढाका, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया देशहित में एक दशक बाद दोबारा अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी शेख हसीना के साथ बातचीत करने को सहमत हो गई हैं।
अब गेंद इलाज के लिए विदेश गई पूर्व प्रधानमंत्री हसीना के पाले में है, उनके इस माह के अंत तक स्वदेश वापस आने की उम्मीद है। हसीना की पार्टी अवामी लीग ने इस पर सतर्क प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ऐसी कोई बातचीत तभी की जाएगी जब उन्हें जेल से हमेशा के लिए रिहा कर दिया जाएगा।
हसीना पर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप हैं और वे इस समय इलाज कराने के लिए पैरोल पर रिहा की गई हैं।
उधर, जिया की पार्टी 'बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी' (बीएनपी) ने भी सरकार से जिया और उनके बेटे को रिहा करने की मांग की है ताकि बातचीत की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।
राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि देश की कार्यवाहक सरकार के प्रयास और तेजी से बदलता राजनीतिक परिदृश्य दोनों विरोधियों को नजदीक ला सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि अहं के टकराव के अलावा भी दोनों के बीच गहरी राजनीतिक शत्रुता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications