दिल्ली विस्फोट : गुब्बारे बेच रहे बच्चे ने दो लोगों को बम रखते देखा
नई दिल्ली, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य दिल्ली की बाराखंभा रोड क्रासिंग के निकट गुब्बारे बेचने वाले एक बच्चे ने संभवत: दो लोगों को बम रखते हुए देखा था। राजधानी में शनिवार शाम हुए सिलसिलेवार धमाकों में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 80 से अधिक घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक बच्चे ने काला कुर्ता पायजामा पहने हुए दो दाढ़ी वाले व्यक्तियों को नजदीकी मेट्रो स्टेशन के एक गेट के पास रखे कचरे के डिब्बे में कुछ रखते हुए देखा था। पुलिस के मुताबिक यह सुराग धमाकों के जिम्मेदार लोगों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
बच्चे ने पुलिस को बताया, "कचरे के डिब्बे में कुछ रखने के पांच मिनट बाद वे लोग एक आटो रिक्शा में बैठकर चले गए।" इस धमाके में दो लोगों की मौत हो गई थी।
पुलिस के अनुसार धमाकों में किस तरह के विस्फोटकों का प्रयोग किया गया इसकी जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications