सितारों में दर्शकों को खींचने का होता है चुंबकीय गुण : श्याम बेनेगल
मुंबई, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। समानांतर सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का कहना है कि उनका स्टारडम में यकीन हैं और वे बजट व पटकथा की उचित मांग पर बड़े अभिनेता को लेकर फिल्म बनाना पसंद करेंगे।
मुंबई, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। समानांतर सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का कहना है कि उनका स्टारडम में यकीन हैं और वे बजट व पटकथा की उचित मांग पर बड़े अभिनेता को लेकर फिल्म बनाना पसंद करेंगे।
उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "सितारों में चुंबकीय गुण होते हैं, जिससे वे दर्शकों को सिनेमाघरों की तरफ खींच लाते हैं। फिल्म का बजट भी दर्शकों को खींचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।"
बेनेगल ने शाहरुख खान, आमिर खान और अमिताभ बच्चन का हवाला देते हुए कहा, "वे लोग बड़े सितारे होने के साथ अच्छे अभिनेता भी हैं।" निर्देशक का कहना है कि सभी बड़े उद्योगों में सितारों का अस्तित्व होता है।
वे मानते हैं कि बालीवुड का निरंतर विकास हो रहा है। उन्होंने कहा, "बालीवुड की फिल्में केवल भारत में ही नहीं दिखाई जाती हैं, बल्कि अब इन फिल्मों को दुनिया के विभिन्न देशों में दिखाया जाने लगा है। इसकी वजह से इस उद्योग का कई गुणा विकास हुआ है।"
बेनेगल फिलहाल अपनी नई फिल्म 'वेलकम टू सज्जनपुर' की तैयारी में व्यस्त हैं। फिल्म के बारे में उन्होंने कहा कि यह मध्यप्रदेश के दूरस्थ गांव के एक प्रेम प्रसंग पर आधारित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications