मां की शादी से पहले कचर को चाहती थी रुमर विलिस
लंदन, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री डेमी मूर की बेटी रुमर विलिस ने खुलासा किया है कि मम्मी के साथ एस्टन कचर के संबंध से पूर्व मन ही मन में वे कचर को चाहती थीं।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार 20 वर्षीय रुमर ने कहा, "वर्ष 2003 में मम्मी का लगाव 15 साल छोटे एस्टन की ओर हुआ। उस वक्त मैं 15 साल की थी और एस्टन मेरी जान था। मेरी दीवार पर हमेशा उसकी तस्वीर लगी रहती थी।"
वह कहती है, "मुझे याद है जब मम्मी ने अपने नए मित्र का नाम एस्टन बताया था, तो हम सभी आश्चर्यचकित रह गए थे। मैंने इससे पहले मम्मी को कभी इतना खुश नहीं देखा था।"
पिता ब्रुस विलिस और कचर के रिश्तों के संबंध में वह कहती है कि हमलोग एक साथ छुट्टियां बिताने जाते हैं, इसलिए मुझे कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि मेरा दो अलग परिवार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications