समीर के गीत से सेट पर मौजूद लोगों की आंखें हुईं नम

नई दिल्ली, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। मुंबई के यशराज स्टूडियो में एक एलबम के गाने की शूटिंग के दौरान चर्चित गीतकार समीर के लिखे गीत ने सेट पर मौजूद लोगों की आंखें नम कर दीं।

बॉलीवुड के गीतकार समीर गीत लेखन के साथ उन्हें मर्मस्पर्शी बनाने की दक्षता भी रखते हैं। यही कारण है कि उस दिन यशराज स्टूडियो में उनका गाना सुनने के बाद मौजूद लोगों के आंसू रुक नहीं पाए।

सूत्रों के अनुसार समीर का यह गीत 'तू कैसी है' दुनिया की हर 'मां' को समर्पित है। समीर के अनुसार यह गीत हर उस इंसान के लिए है, जो अपनी मां से बेहद प्यार करता है।

वे कहते हैं, "यह गीत लिखने से पहले मैंने अपनी मां को याद किया था और आप यकीन नहीं करेंगे कि मेरी कलम खुद-ब-खुद चलती रही। यह गीत बिना रुके ही मैंने कलमबद्ध कर दिया। इसे सुनकर आपकी आंखें नम हो जाएंगी।"

लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी से चर्चित संगीतकार प्यारेलाल शर्मा के संगीत से सजे इस गीत को आवाज पंकज ने दी है। संगीतकार प्यारेलाल का यह पहला निजी एलबम है, जिसकी प्रस्तुति 'एरोज म्यूजिक कंपनी' द्वारा की जाएगी।

संगीतकार से अभिनेता बने हिमेश रेशमिया की आने वाली फिल्म 'कर्ज' के गीत लिखने वाले गीतकार समीर ने इस शुक्रवार रिलीज हुई निर्देशक विक्रम भट्ट की फिल्म '1920' के गीत भी लिखे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+