अभ्यास के लिए लौटे सायमंड्स

सिडनी, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। टीम का अनुशासन भंग करने के कारण भारत के साथ खेली जाने वाली चार मैचों की टेस्ट श्रंखला के लिए आस्ट्रेलियाई टीम में जगह नहीं पा सके हरफनमौला खिलाड़ी एंड्रयू सायमंड्स अभ्यास के लिए लौट आए हैं।

आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के अनुसार सायमंड्स ने शुक्रवार को अपने पुराने साथी मैथ्यू हेडन के साथ क्वींसलैंड क्रिकेट क्लब मैदान पर अभ्यास किया। ऐसा माना जा रहा है कि अभ्यास के लिए लौटने के साथ सायमंड्स ने राष्ट्रीय टीम में वापसी की ओर कदम बढ़ा दिया है।

डार्विन की घटना के बाद कुछ समय एकाकी जीवन बिताने के बाद सायमंड्स ने खेल मनोचिकित्सक फिल जानसी से अपने व्यवहार और करियर को लेकर विचार-विमर्श किया था और उसी के बाद वे अभ्यास के लिए लौटे।

सायमंड्स के घरेलू क्लब क्वींसलैंड के अधिकारियों को यकीन है कि सायमंड्स अगले कुछ सप्ताह में आस्ट्रेलियाई टीम में वापसी करने में सफल रहेंगे। हालांकि, सायमंड्स की वापसी को लेकर क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की सख्ती अभी भी बरकार है।

सीए ने शुक्रवार को टीम के चयन के दौरान कहा था कि जब तक सायमंड्स पूरी तरह समर्पित नहीं हो जाते, उनकी वापसी संभव नहीं है। हालांकि अप्रत्यक्ष तौर पर सीए सायमंड्स को वापसी के लिए भरपूर मदद पहुंचा रहा है क्योंकि उसी ने जानसी को सायमंड्स की मदद के लिए नियुक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि डार्विन में बांग्लादेश के साथ खेली गई तीन मैचों की एकदिवसीय श्रंखला के दौरान सायमंड्स ने टीम बैठक और अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लेकर टीम का अनुशासन भंग किया था। श्रंखला के पहले मैच की टीम की बैठक से ठीक पहले सायमंड्स मछली मारने निकल गए थे। इससे नाराज सीए ने उन्हें पूरी श्रंखला के लिए टीम से बाहर कर दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+