नए स्टाइल और जोश से भरा होगा 'चिवास फैशन टूर'
नई दिल्ली, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। दूसरे 'चिवास फैशन टूर' को पूरे जोशो-खरोश से आयोजित करने के लिए देश के 15 जाने-माने फैशन डिजाइनर अगले करीब दो सप्ताह तक पांच अलग-अलग शहरों का दौरा करेंगे।
शराब आयातक कंपनी 'परनॉड रिकार्ड इंडिया' के उपाध्यक्ष (मार्केटिंग) विक्रम बासु ने शुक्रवार को इस शो के प्रिव्यू के दौरान कहा, "हमारे डिजाइन सहयोगी इस विश्वस्तरीय ब्रांड से जुड़े हैं, जो कई शहरों को ध्यान में रखकर फैशन ट्रेंड तय करता है।"
यह फैशन टूर 26 सितम्बर को मुंबई में शुरू होगा और बंगलुरू, कोलकाता, नई दिल्ली होते हुए 22 नवम्बर को दुबई में खत्म होगा।
इस यात्रा में अनामिका खन्ना, आशीष सोनी, आयशा देपाला, रोहित गांधी, राहुल खन्ना, दीपिका गोविंद, किरण उत्तम घोष, मंदिरा विर्क, मालिनी रमानी, राघवेंद्र राठौड़, रॉकी एस, रोहित बल, शांतनु और निखिल, वरुण बहल, विक्रम फडनिस और वेंडेल रॉड्रिक्स जैसे डिजाइनर शामिल हैं।
दीपिका गोविंद ने आईएएनएस से कहा कि उनका कलेक्शन आक्रामक और ग्लैमरस है। इसमें लाल जैसे चटक रंगों का प्रयोग किया गया है।
डिजाइनर मंदिरा विर्क के अनुसार उनका कलेक्शन कला और वास्तुकला का संयोग है, जबकि वेंडेल रॉड्रिक्स ने अपने कलेक्शन में हल्के पेस्टल रंगों का प्रयोग किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications