बीएमडब्ल्यू हादसे में मृत युवक के परिजनों ने कहा, लड़ेंगे लड़ाई (लीड-1)

नई दिल्ली, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। राजधानी में गुरुवार तड़के बीएमडब्ल्यू कार की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए युवक अनुज आदित्य सिंह (25) की शनिवार को हुई मौत के बाद उसके परिजनों ने कहा है कि वे न्याय के लिए लड़ाई लड़ेंगे।

अनुज के चाचा तेजस चौहान ने आईएएनएस को बताया, "अनुज की आज सुबह मौत हो गई। हम इस मामले की पड़ताल पर नजर रखेंगे।" अनुज का शव उसके गाजियाबाद स्थित घर ले जाया गया जहां भारी संख्या में रिश्तेदार और स्थानीय लोग एकत्रित थे।

हादसे के वक्त बीएमडब्ल्यू चला रहे 18 वर्षीय उत्सव भसीन को शुक्रवार को कश्मीरी गेट स्थित अंतर्राज्यीय बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया था जिसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था। वह चंडीगढ़ भागने की फिराक में था। अनुज का परिवार अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उत्सव को दोबारा गिरफ्तार करने की मांग कर रहा है।

उत्सव के खिलाफ लाजपत नगर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (लापरवाही से अंधाधुंध गाड़ी चलाने) और 337 (खतरनाक क्षति पहुंचाने) का मामला दर्ज किया गया था।

अनुज की मां ने कहा, "हादसे के बाद अगर वे लोग हमारे दुख में शरीक हुए होते या उन्होंने क्षमा प्रार्थना की होती तो शायद परिस्थितियां दूसरी होतीं।" उन्होंने कहा कि उत्सव से पहले उसके पिता नरेंद्र कुमार भसीन को गिरफ्तार कर दंडित करना चाहिए क्योंकि अगर उन्होंने अपने युवा पुत्र को कार नहीं दी होती तो वह इतने अंधाधुंध ढंग से उसे नहीं चलाता।

अनुज के एक मित्र ने बताया, "अभी तक किसी ने अनुज के परिवार की खबर नहीं ली है। वे लोग उत्सव के लिए कड़ी सजा की मांग करेंगे।"

उल्लेखनीय है कि यह हादसा उस समय हुआ है जब कुछ ही दिन पहले सन 1999 में हुए एक अन्य बीएमडब्ल्यू कांड में न्यायालय ने अभियुक्त को पांच साल के कैद की सजा सुनाई थी। उस हादसे में अभियुक्त संजीव नंदा ने छह लोगों को कुचल कर मार डाला था।

अनुज और उसका मित्र मृगांक गुरुवार की भोर में एक फिल्म देखकर लौट रहे थे तभी दक्षिणी दिल्ली के मूलचंद फ्लाइओवर के निकट एक बीएमडब्ल्यू ने उनकी पल्सर मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया था कि उत्सव ने शराब पी रखी थी और उसे तेज गति से कार चलाने का शौक था।

पुलिस की एक गाड़ी ने घायलों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+