लास एंजलिस रेल दुर्घटना में मृतकों की संख्या 15 हुई (लीड-2)

वाशिंगटन, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के लास एंजलिस में हुई ट्रेन दुर्घटना में कम से कम 15 व्यक्तियों की मौत हुई है और 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

प्राप्त समाचारों के अनुसार स्थानीय समयानुसार शुक्रवार शाम 4.23 बजे लास एंजलिस के उत्तर सैन फ्रांसिस्को घाटी में चैट्सवर्थ के नजदीक एक मालगाड़ी और सवारी रेलगाड़ी के बीच टक्कर हो गई। राहतकर्मी अभी भी डिब्बों में फंसे घायल लोगों को बाहर निकाल रहे थे।

लास एंजलिस शहर के मेयर एंटोनियो विलारीगोसा ने कहा, "मेरे लिए यह अब तक की सबसे बुरी दुर्घटना है। इसमें घायलों की संख्या अधिक होगी तथा मौतें बढ़ सकती हैं।"

पुलिस ने मृतकों की संख्या 10 से 20 के बीच बताई है। घायलों में 10 की स्थिति काफी गंभीर है तथा मृतकों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है। अधिकारियों का कहना है कि कई अन्य लोग मलबे में फंसे हो सकते है।

लास एंजलिस से करीब 50 किलोमीटर दूर चैट्सवर्थ इलाके में जब यात्री रेलगाड़ी की टक्कर मालगाड़ी से हुई तब उसमें करीब 400 लोग सवार थे।

दुर्घटना के कारणों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। टक्कर के बाद कई डिब्बे पटरी से उतर गए और उनमें आग लग गई।

राहतकर्मियों ने डिब्बों में फंसे घायल लोगों को बाहर निकाल कर हेलीकाप्टरों की सहयता से नजदीक के अस्पतालों में पहुंचाया। दमकल विभाग के करीब 100 कर्मचारी दुर्घटना स्थल पर बचाव के काम में लगे हुए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+