आतंकवादी घटनाओं में 8 सालों में 650 से अधिक लोग मरे
नई दिल्ली, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। पिछले आठ सालों में देश में हुई विभिन्न आतंकवादी घटनाओं में 650 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
देश में घटी कुछ प्रमुख आतंकवादी घटनाओं का क्रमवार ब्यौरा इस प्रकार है।
* नई दिल्ली, 13 सितंबर, 2008 : सिलसिलेवार धमाकों में 18 लोगों की मौत।
* अहमदाबाद, 26 जुलाई 2008 : दो घंटे से भी कम समय के अंतराल में हुए तकरीबन 20 सिलसिलेवार धमाकों में 57 लोगों की मौत।
* बंगलौर, 25 जुलाई 2008 : एक व्यक्ति की मौत।
* जयपुर, 13 मई 2008 : सिलसिलेवार धमाकों में 68 लोगों की मौत
* हैदराबाद, 25 अगस्त 2008 : दो धमाकों में 42 लोगों की मौत।
* समझौता एक्सप्रेस, 19 फरवरी 2007 : भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली इस ट्रेन में आग फैलाने वाले दो बमों के चलते लगी आग से 66 लोगों की मौत।
* मालेगांव, महाराष्ट्र 8 सितंबर 2006 : दो धमाकों में 40 लोगों की मौत।
* मुंबई, 11 जुलाई 2006 : लोकल ट्रेनों और स्टेशनों में सात धमाकों में 209 लोगों की मौत।
* वाराणसी, 7 मार्च 2006 : एक मंदिर और रेलवे स्टेशन समेत तीन स्थानों पर हुए धमाकों में 21 लोगों की मौत।
* नई दिल्ली, 29 अक्टूबर 2005 : दीपावली की पूर्व संध्या पर हुए तीन धमाकों में 61 लोगों की मौत।
* मुंबई, 25 अगस्त 2003 : गेटवे ऑफ इंडिया के निकट हुए एक धमाके समेत कुल दो धमाकों में 46 लोगों की मौत।
* गांधीनगर, 24 सितंबर 2002 : अक्षरधाम मंदिर पर हुए आतंकवादी हमले में 34 लोगों की मौत।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications