दिल्ली धमाकों के बाद उत्तरप्रदेश में हाई अलर्ट

लखनऊ, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। देश की राजधानी नई दिल्ली में शनिवार शाम को एक के बाद एक हुए पांच बम धमाकों के बाद उत्तरप्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इन धमाकों में कम से कम नौ लोग मारे गए हैं और 80 से ज्यादा घायल हो गए।

उत्तरप्रदेश के पुलिस महानिदेशक कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के तमाम जिला पुलिस अधीक्षकों को महत्वपूर्ण बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, शॉपिंग मॉलों और भीड़-भाड़ वाले अन्य स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि वाराणसी, अयोध्या और मथुरा समेत राज्य के तमाम धार्मिक शहरों की सुरक्षा के लिए विशेष दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।

लखनऊ के गोमती नगर और हजरतगंज इलाके में स्थित तमाम मॉलों और बाजारों की सघन जांच शुरू कर दी गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+