'संप्रग ने देश की संप्रभुता व एकता को खतरे में डाला'
बेंगलुरु, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि केंद्र में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार आतंकवाद से निपटने में विफल रही है, जो देश की संप्रभुता और एकता के लिए खतरनाक है।

नरेंद्र मोदी शनिवार को बेंगलुरु में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बोल रहे थे। शुक्रवार को शुरू हुई इस बैठक में पार्टी के लगभग 250 नेता हिस्सा ले रहे हैं।
इस मौके पर देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए मोदी ने कहा कि अपने चार साल के कार्यकाल के दौरान कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र की संप्रग सरकार आतंकवाद के साथ नरमी से पेश आई।
उन्होंने कहा, "देश फिलहाल खतरनाक दौर से गुजर रहा है, क्योंकि केंद्र सरकार के रवैये से हमारी एकता और संप्रभुता को खतरा पैदा हो गया है।"
मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा परंपरागत रूप से राष्ट्रवाद के प्रति मध्यमार्गी रवैया अपना रखा। वह साम्यवादियों और मुस्लिम लीग के खिलाफ ध्वंसात्मक रुख का समर्थन नहीं करती थी, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के हालिया रवैये से उन ताकतों को बल मिला है जो देश को कमजोर करना चाहती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications