सैफ और मेरे बारे में गढ़ी जा रही हैं कहानियां : करीना

मुंबई, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है कि अभिनेता सैफ अली खान के साथ उनके संबंधों को लेकर कहानियां गढ़ी जा रही हैं।

मुंबई, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है कि अभिनेता सैफ अली खान के साथ उनके संबंधों को लेकर कहानियां गढ़ी जा रही हैं।

आईएएनएस को दिए एक विशेष साक्षात्कार में करीना ने बताया, "सैफ और मेरे बारे में कई गलत बातें सामने आ रही हैं। दरअसल, लोग हमारी शादी की संभावनाओं को लेकर ज्यादा बातें कर रहे हैं। कृपया आप हमें काम करने दें। "

'टशन' फिल्म में सैफ के साथ नजर आने पर पूछे गए सवाल पर करीना ने कहा कि इस फिल्म को दोनों की प्रेम कहानी के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि फिल्म की पटकथा के अनुसार ही उन दोनों ने फिल्म में एक साथ काम किया था।

करीना ने कहा कि वे काम और प्यार को एक साथ नहीं जोड़ती हैं। उन्होंने कहा, "जब मैं काम करती हूं तो मेरा ध्यान केवल काम पर होता है और जब मैं सैफ के साथ रहती हूं तो पूरा समय उन्हें ही देती हूं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+