दिल्ली विस्फोट : प्रमुख बाजार खाली कराए गए
नई दिल्ली, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। नई दिल्ली में शनिवार की शाम हुए बम धमाकों के बाद एहतियातन यहां के सभी प्रमुख बाजार खाली करा लिए गए। इन धमाकों में कम से कम नौ लोग मारे गए हैं और 80 से ज्यादा घायल हो गए।
दिल्ली के पुलिस आयुक्त वाई. एस. डडवाल ने संवाददाताओं को बताया, "तमाम धमाके व्यस्त बाजारों में हुए। इसलिए हमने एहतियातन लोगों से कहा है कि वे बाजारों से बाहर निकल आएं और घर पर ही रहें।"
'सरोजनी नगर मार्केट एसोसिएशन' के अध्यक्ष अशोक रंधावा ने आईएएनएस से कहा, "हमने लोगों से कहा है कि वे जितना जल्दी हो सके बाजार से बाहर निकल जाएं। हमने सभी दुकानदारों से कहा है कि वे अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दें।"
गौरतलब है कि 29 अक्टूबर 2005 को सरोजनी नगर में तीन श्रृंखलाबद्ध बम धमाके हुए थे, जिसमें 62 लोग मारे गए थे और दो सौ से ज्यादा घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications