लंदन पुलिस को अश्वेत व एशियाइयों की चेतावनी
लंदन, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटिश पुलिस में अश्वेत और एशियाइयों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन एनबीपीए ने लंदन पुलिस के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। इसके तहत जातीय अल्पसंख्यकों से लंदन पुलिस का बहिष्कार करने का आह्वान किए जाने की योजना है। किसी भी बल को जो चीजें नुकसान पहुंचा सकती हैं, लंदन पुलिस में नस्लवाद के नाम पर वह सब कुछ किए जाने की कोशिशें जारी हैं।
दरअसल, नेशनल ब्लैक पुलिस एसोसिएशन (एनबीपीए)की तरफ से यह धमकी तब आई है जब मेट्रोपॉलिटन पुलिस कमिश्नर सर इआन ब्लेयर और एशियाई मूल के कुछ अति वरिष्ठ एशियाई अधिकारियों के बीच नोक-झोंक की घटना सामने आई।
लंदन पुलिस की तरफ से शुक्रवार की रात एनबीपीए अध्यक्ष कमांडर अली दिजाई के ऊपर लगे आरोपों की जांच की घोषणा की गई थी। दिजाई पर आरोप है कि एक खतरनाक सड़क दुर्घटना की आरोपी एक महिला को बचाने के लिए उन्होंने सरकारी वकीलों से सिफारिश की थी।
अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए दिजाई ने कहा है कि वे लोग मेरे खिलाफ इसलिए जांच बैठाना चाहते हैं, क्योंकि वे मुझे अपने दबाव में रखना चाहते हैं।
एनबीपीए के सदस्यों ने बताया है कि ब्रिटेन भर के अधिकारियों की तरफ से लंदन में पुलिस व्यवस्था के लिए जिम्मेदार मेट्रोपॉलिटन पुलिस के मुख्यालय स्कॉटलैंड यार्ड तक एक मार्च निकाले जाने की योजना बनाई जा रही है।
इंडो-एशिन न्यूज सर्विस












Click it and Unblock the Notifications