कलाम ने किया युवाओं से राजनीति में आने का आह्वान
अहमदाबाद, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने कहा है कि आज राजनीति की ओर युवाओं का रुझान भले ही नहीं है लेकिन यदि देश का राजनीतिक तंत्र साफ-सुथरा हो जाए तो परिस्थिति बदल सकती है।

यहां भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में विद्यार्थियों की क्लास लेने आए कलाम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारतीय राजनीति तंत्र में आमूलचूल बदलाव की जरूरत है। इस तंत्र को ईमानदार और पारदर्शी बनाने के लिए हमें हर हाल में इसमें सुधार लाना होगा।
यह पूछे जाने पर कि क्या भारत जातिवाद के जहर से कभी मुक्त हो सकेगा, कलाम ने कहा कि उच्च विकास से ऐसा संभव हो पाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Click it and Unblock the Notifications