दिल्ली विस्फोट : गृह मंत्री ने की संयम बरतने की अपील

नई दिल्ली, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने दिल्ली में आज शाम हुए सिलसिलेवार बम धमाकों की कड़ी निंदा करते हुए राजधानी की जनता से शांति व संयम बरतने की अपील की है।

विस्फोट के बाद संवाददाताओं से बातचीत में पाटिल ने कहा, "विस्फोटों की जितनी निंदा की जाए वह कम है। महज 45 मिनट में हुए पांच बम धमाकों में 8 लोगों की जानें चली गईं जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। जिन्होंने भी इस कायराना हरकत को अंजाम दिया है कि उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कानून के मुताबिक कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"

मारे गए लोगों के परिजनों व घायलों के प्रति अपनी संवेदना जताते हुए उन्होंने कहा, "जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई तो नहीं की जा सकती लेकिन सरकार व समाज इस नुकसान को कम करने का भरसक प्रयास करेगा।"

पाटिल ने दिल्ली की जनता से शांति व संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि इन घटनाओं को अंजाम देने वाले तत्वों का मकसद समाज में गड़बड़ी फैलाने का होता है। ऐसे में हमें समझदारी व हिम्मत से काम लेना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+