चीन में भूकंप के झटकों से हड़कम्‍प

By Staff
Google Oneindia News

China Map
बीजिंग, 12 सितम्बर: इंडोनेशिया और जापान में गुरुवार को भूकंप के जबरदस्‍त झटकों के करीब पंद्रह घंटे बाद भूकंप ने चीन को हिला दिया। हालांकि चीन में भूकंप की तीव्रता इंडोनेशिया और जापान के मुकाबले काफी कम रही।

इंडोनेशिया में गुरुवार सुबह जहां 7.2 शाक्ति का भूकंप आया, वहीं देर रात चीन में आये भूकंप की तीव्रता रिक्‍टेयर पैमाने पर 5.5 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के अनुसार गुरुवार देर रात स्थानीय समय के अनुसार 1.38 बजे पश्चिमी इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। चीन के दक्षिण पश्चिमी प्रांत सिचुआन के समीप ही भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा गांसु और शांक्सी प्रांत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

चीन में आये भूकंप से किसी प्रकार की जान माल की क्षति की सूचना फिलहाल नहीं मिली है।

वहीं गुरुवार सुबह आये भूकंप ने इंडोनेशिया और जापान को हिला कर रख दिया। यहां दो शाक्तिशाली झटके महसूस किए गए। इंडोनेशिया में सुनामी की चेतावनी फिर से जारी कर दी गई है।

इंडोनेशिया में पहला झटका स्थानीय समय के अनुसार सुबह लगभग नौ बजे आया। इसे रिक्टर स्केल पर 6.6 आंका गया। कुछ मिनटों बाद जापान के होक्काइदो के तटीय इलाक़े में 7.2 शाक्ति का भूकंप आया.

इन दोनों देशों से किसी के हताहत होने की कोई ख़बर नहीं है। जापान के मौसम विभाग ने देश के उत्तरी तटीय इलाक़े में 50 सेमी सूनामी की चेतावनी जारी कर दी है।

गौरतलब है कि इससे पहले सिचुआन प्रांत में ही 12 मई को विनाशकारी भूकंप आया था। वहीं इंडोनेशिया की बात करें तो 26 दिसंबर, 2004 को आई सूनामी लहरों से इंडोनेशिया और भारत समेत 13 देशों में दो लाख से ज़्यादा लोग मारे गए थे।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X