परमाणु व्यापार की नीति में बदलाव की जरूरत
नई दिल्ली, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत-अमेरिका परमाणु समझौते पर देश की विभिन्न कंपनियों की नजरें लगी हुई हैं। व्यापार मामलों के विशेषज्ञों का मानना है कि परमाणु ऊर्जा के व्यापार में घरेलू कंपनियों के प्रवेश के लिए कुछ नीतियों में बदलाव की जरूरत है।

परमाणु ऊर्जा कानून 1962 के अनुसार परमाणु ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में निजी कंपनियों को प्रवेश की अनुमति नहीं है लेकिन सरकार ने घोषणा की है कि इस नियम में संशोधन किया जाएगा।
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा, "परमाणु व्यापार के क्षेत्र में अभी तक निजी कंपनियों को प्रवेश करने का अधिकार नहीं है लेकिन अब कानून में इसके लिए संशोधन किया जाएगा।"
टाटा पावर के सलाहकार और परमाणु ऊर्जा विषय के जानकार शराफ अली बोहरा ने कहा कि कानून में संशोधन के साथ सरकार को परमाणु ऊर्जा चक्र के मसले पर भी निर्णय लेना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**