राज के निशाने पर अब मुंबई पुलिस
मुंबई, 11 सितम्बर: बालीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा माफी मांगने के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे ने जया बच्चन के विरुद्ध आंदोलन वापस लेने के बाद अपना अगला निशाना मुम्बई पुलिस को बनाया है।
राज ने मुंबई पुलिस के संयुक्त आयुक्त (कानून और व्यवस्था) केएल प्रसाद को "पुलिस विभाग का जया बच्चन" की संज्ञा दी है। राज ने प्रसाद को चुनौती देते हुए कहा कि वे पहले अपनी वर्दी उतारें और फिर मुंबई की सड़कों पर उतरें। राज ने कहा कि इसके बाद ही प्रसाद यह जान पाएंगे कि वास्तव में मुंबई किसके लिए है।
बताया जा रहा है कि प्रसाद कई बार एमएनएस को चेतावनी दे चुके हैं कि कानून को हाथ में लेने वाले उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज ने कहा कि मराठी और महाराष्ट्र के समर्थन में उनका आंदोलन सफल रहा है।
गौरतलब
है
कि
जया
के
कथित
मराठी
विरोधी
बयान
को
लेकर
एमएनएस
ने
कड़ा
विरोध
दर्ज
किया
था।
पार्टी
के
कार्यकर्ताओं
ने
महाराष्ट्र
में
अमिताभ
बच्चन
व
उनके
परिवार
के
सदस्यों
के
पोस्टर
फाड़े
और
जलाये।
पार्टी
की
मांग
थी
कि
जया
बच्चन
बिना
शर्त
माफी
मांगें।