मैक्केन, पालिन के बदलाव की बात दिखावा: ओबामा
ओबामा ने इन प्रयासों को सूअर को लिपस्टिक से रंगने का प्रयास बताया। कल यहां एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सर्वे बता रहे हैं कि चार नवंबर को होने वाले चुनाव में मैक्केन और पालिन को बढ़त मिली है।
उन्होंने कहा जब चुनाव में उतार चढ़ाव आ रहा है तो हम बदलाव की बात कर रहे हैं। इलियानोइस के सीनेटर ओबामा ने कहा हमारा प्रतिद्वंद्वी अचानक ही बदलाव का राग अलापने लगा है। ये वही लोग हैं जो पिछले आठ सालों से सत्ता में हैं।
उन्होंने समर्थकों की उपस्थिति में कहा एक सूअर को कितनी भी लिपस्टिक लगा दें। एक सूअर ही रहेगा। आप एक सड़ी मछली को कागज के टुकड़े में लपेट कर दें और इसे बदला हुआ कहें। हम कुछ भी कर लें। आठ साल बाद भी सड़ांध गयी नहीं है।
उन्होंने
कहा
जान
मैक्केन,
जार्ज
डब्ल्यू
बुश
की
उन्हीं
पुरानी
नीतियों
को
दुहरा
रहे
हैं।
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें