शेयर बाजारों में बुधवार को भी गिरावट जारी
मुंबई, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार बुधवार को भी गिरावट के साथ खुले। मुंबई स्टाक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' 183.23 अंकों की गिरावट के साथ 14,717.53 पर खुला।
मुंबई, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार बुधवार को भी गिरावट के साथ खुले। मुंबई स्टाक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' 183.23 अंकों की गिरावट के साथ 14,717.53 पर खुला।
10.10 बजे सेंसेक्स में थोड़ी बेहतरी हुई और यह 14,787.58 पर कारोबार कर रहा है। मंगलवार को बंद होने के स्तर से अब भी इसमें 113.18 अंकों (0.78 प्रतिशत) की गिरावट बनी हुई है। मंगलवार को सेंसेक्स 14,900.76 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' 1.20 अंक की मामूली गिरावट के साथ 4,467.50 पर खुला। इसी समय यह भी 4,436.05 पर कारोबार कर रहा है। मंगलवार के स्तर से अब तक इसमें 42.65 अंकों (0.73फीसदी) की गिरावट आ चुकी है। मंगलवार को निफ्टी 4,468.70 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*