सोरेन ने गैर आईएएस को बनाया मुख्य सचिव
रांची, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। झारखंड के मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने अपने विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) नीरज कुमार को प्रधान सचिव नियुक्त किया है।
नीरज कुमार का भारतीय प्रशासनिक सेवा(आईएएस) से ताल्लुक नहीं है। उनकी नियुक्ति से राज्य में प्रशासनिक अधिकारियों में नाराजगी है।
एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "कैसे कोई गैर आईएएस व्यक्ति प्रधान सचिव बन सकता है। इस पद पर आईएएस अधिकारी ही आसीन होते हैं। "
सोरेन के एक करीबी सहयोगी ने कहा कि मीडिया हर बात पर सवाल क्यों खड़े करता है। इस नियुक्ति में कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि और नवनियुक्त प्रधान सचिव राज्य के विकास कार्यो में सहयोग करेंगे।
उल्लेखनीय है कि बी.के. त्रिपाठी पहले से ही सोरेन के प्रधान सचिव के रूप में कार्यरत हैं और नीरज कुमार सोरेन के दूसरे मुख्य सचिव के रूप कार्यभार संभालेंगे।
इससे पहले उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने भी वायु सेना के सेवानिवृत्त पायलट शशांक शेखर सिंह को कैबिनेट सचिव बनाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।