क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

एनएसजी की मंजूरी ऐतिहासिक शर्म : भाजपा

By Staff
Google Oneindia News

नई दिल्ली, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) द्वारा भारत के साथ परमाणु व्यापार करने संबंधी अमेरिकी मसौदे को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिए जाने को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतिहासिक शर्म करार दिया है।

नई दिल्ली, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) द्वारा भारत के साथ परमाणु व्यापार करने संबंधी अमेरिकी मसौदे को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिए जाने को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतिहासिक शर्म करार दिया है।

भाजपा उपाध्यक्ष और पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा, "संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के लिए आज का दिन भले ही ऐतिहासिक हो, लेकिन भाजपा का मानना है कि यह हमारे लिए ऐतिहासिक शर्म की बात है।"

सिन्हा ने अपने निवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, "कहा जा रहा है कि एनएसजी की मंजूरी से भारत का 34-35 सालों का परमाणु वनवास खत्म हो गया है। दरअसल भारत ने कभी परमाणु वनवास का सामना ही नहीं किया। स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने 1974 में जब पहला परमाणु परीक्षण किया था उस समय परमाणु क्षेत्र में हमें अलग-थलग करने का प्रयास जरूर किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी इंदिरा गांधी की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए परमाणु विस्फोट किया। इसके बाद परमाणु संपन्न देश के रूप में हमारी पहचान बनी। यह हमारे वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा था। ऐसे में यह कहना बिल्कुल गलत है कि भारत का 34-35 सालों का परमाणु वनवास समाप्त हो गया।"

सिन्हा ने कहा, "हम फिर से दोहराना चाहेंगे कि इस करार के बाद परमाणु विस्फोट का अधिकार भारत हमेशा के लिए खो देगा। कांग्रेस ने इंदिरा गांधी की विरासत का परित्याग कर दिया है। वह उनके सिद्धांतों से दूर चली गई है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X