ईरान ने भी प्रतिबंध लगाने की धमकी
तेहरान, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने कहा है कि अपने परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ पश्चिमी देशों की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों के जवाब में उनका देश भी इन देशों पर एकतरफा प्रतिबंध लगा सकता है।

ईरानी मीडिया के मुताबिक जापानी प्रसारक एनएचके को दिए साक्षात्कार में अहमदीनेजाद ने कहा, "हमारे देश के खिलाफ कोई भी प्रतिबंध अवैध है।"
उन्होंने कहा,"हमने अब तक प्रतिबंधों पर कड़ा रुख नहीं अपनाया है। ईरान भी इन देशों के खिलाफ प्रतिबंध लगा सकता है।" तेल भंडारन के मामले में ईरान का दुनिया में तीसरा स्थान है।
पश्चिमी देशों को संदेह है कि नागरिक परमाणु कार्यक्रमों की आड़ में ईरान परमाणु हथियार बना रहा है। ईरान इन आरोपों को झुठलाता रहा है।
ईरान के खिलाफ तीन बार संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रतिबंध लगाए जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।