नाटो जार्जिया को सुदृढ़ करने पर प्रतिबद्ध : अमेरिका
वाशिंगटन, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। जार्जिया में रूस के हमले की वजह से पूर्व सोवियत संघ के गणराज्यों और अन्य देशों को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल करने की जरूरत को अधिक बल मिला है।
वाशिंगटन, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। जार्जिया में रूस के हमले की वजह से पूर्व सोवियत संघ के गणराज्यों और अन्य देशों को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल करने की जरूरत को अधिक बल मिला है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार व्हाइट हाउस की प्रवक्ता डाना पेरिनो ने गुरुवार को कहा कि उन नए लोकतांत्रिक देशों को नाटो में शामिल करने की जरूरत पिछले महीनों की तुलना में अब बढ़ गई है, जो स्वतंत्रता से रहना चाहते हैं और एक-दूसरे की सुरक्षा में सहायता करते हैं।
रूस ने गत अप्रैल में नाटो सम्मेलन में संगठन के विस्तार और उसमें जार्जिया और यूक्रेन को शामिल करने की घोषणा का कड़ा विरोध किया था।
पेरिनो ने कहा कि अमेरिका नाटो में जार्जिया को शामिल करने का समर्थन उस समय से करता आ रहा है, जब उनके बीच यह शत्रुता शुरू भी नहीं हुई थी।
उधर जार्जिया के दौरे पर गए अमेरिकी उपराष्ट्रपति डिक चेनी ने गुरुवार को राष्ट्रपति मिखाइल साकश्विली से भेंट कर उनके देश को नाटो में शामिल किए जाने का आश्वासन दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*