क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

सोनिया ने की परमाणु ऊर्जा की वकालत

By Staff
Google Oneindia News

इरोड (तमिलनाडु), 4 सितम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने परमाणु ऊर्जा की वकालत करते हुए कहा है कि देश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए यह जरूरी है।

इरोड (तमिलनाडु), 4 सितम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने परमाणु ऊर्जा की वकालत करते हुए कहा है कि देश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए यह जरूरी है।

यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा कि राष्ट्र के किसानों को सस्ती ऊर्जा चाहिए और यह एक ऐसी जरूरत है जिसे केवल परमाणु ऊर्जा से पूरा किया जा सकता है। सोनिया ने केवल 12 मिनट तक कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

गांधी ने कहा, "एक अरब से अधिक की आबादी वाले इस देश में अधिकतर लोग किसान हैं और सस्ती ऊर्जा के लिए त्राही-त्राही कर रहे हैं। उनकी इस मांग को केवल परमाणु रिएक्टरों से बिजली पैदा कर पूरा किया जा सकता है।"

यद्यपि कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने संबोधन में भारत-अमेरिका परमाणु करार का सीधे तौर पर कोई जिक्र नहीं किया। केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने सोनिया के भाषण का तमिल भाषा में अनुवाद किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X