पानी के लिए जिन्दा जलाने के प्रयास
पानी भरने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति को जलाकर मारने के प्रयास किये गये। गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उज्जैन के पुलिस अधीक्षक मनमीत नारंग ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि महाकाल थाने की नरसिंहघाट कालोनी के निवासी सुनील जायसवाल की पत्नी तिजू बाई का मंगलवार को पानी भरने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया था।
पुलिस के मुताबिक सुनील ने विवाद में अपनी पत्नी का पक्ष लिया तो करीब आधा दर्जन लोगों ने मिलकर उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। सुनील की पत्नी तिजू बाई के मुताबिक उन लोगों ने उसके साथ भी मार पीट की। यही नहीं इस घटना में तीजू बाई को भी जलाने के भरपूर प्रयास किये गये।
सुनील के परिजनों की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर संतोष, जितेन्द्र, राजेश, टीटूमाली, राहुल, राजेश नाथ नामक व्यक्तियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया। वहीं दूसरी ओर लक्ष्मी बाई माली नाम की महिला ने भी सुनील जायसवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस
आरोपियों
की
धरपकड़
में
जुट
गई
है,
हालांकि
अभी
तक
कोई
गिरफ्तार
नहीं
किया
जा
सका
है।
सभी
आरोपी
फरार
हैं।