दक्षिण अफ्रीका में बिहार बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत कोष
डरबन, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार में आई विनाशकारी बाढ़ से तबाह हुए हजारों लोगों की सहायता के लिए अब दक्षिण अफ्रीकी भारतीय समुदाय भी आगे आ रहा है।
डरबन, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार में आई विनाशकारी बाढ़ से तबाह हुए हजारों लोगों की सहायता के लिए अब दक्षिण अफ्रीकी भारतीय समुदाय भी आगे आ रहा है।
दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख भारतीय व्यापारी रणजीत रामनारायण और अन्य भारतीय नेताओं ने प्रभावितों के लिए राहत कोष की स्थापना की है।
भोजपुरी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता रविकिशन ने भी बाढ़ प्रभावितों के लिए बने दक्षिण अफ्रीकी कोष को समर्थन दिया है। रामनारायण ने आईएएनएस को बताया, "दक्षिण अफ्रीका में मेरे जैसे कई भारतीय हैं जिनका संबंध बिहार से है। दरअसल हमारे पूर्वज बिहार से ही यहां आए थे।"
रामनारायण ने कहा कि वे बिहार बाढ़ प्रभावितों के लिए सहायता के लिए अपील नहीं कर रहे हैं, बल्कि उन्होंने अन्य लोगों के साथ मिलकर एक समिति का निर्माण किया है, जो विपदा की इस घड़ी में बिहार के लोगों तक सहायता पहुंचाएगी। बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए यहां गत तीन दिनों में 17,500 डॉलर इकट्ठा हुए हैं।
गौरतलब है कि बिहार में उत्तरपूर्वी जिलों में कोसी नदी ने भयानक तबाही मचा रखी है। इन इलाकों में लाखों लोग बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*