मध्य पूर्व में शांति के लिए सीरिया फ्रांस महत्वपूर्ण:सरकोजी
दमिश्क, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने कहा है कि मध्य पूर्व में शांति प्रयासों के लिए फ्रांस और सीरिया का अत्यधिक महत्व है।
दमिश्क, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने कहा है कि मध्य पूर्व में शांति प्रयासों के लिए फ्रांस और सीरिया का अत्यधिक महत्व है।
सरकोजी ने अपनी सीरिया यात्रा की पूर्व संध्या पर दमिश्क रवाना होने से पहले सीरियाई दैनिक 'अल-वतन' को मंगलवार को दिए साक्षात्कार में कहा कि मध्य एशिया के मुद्दों को हल करने में सीरिया महत्वपूर्ण सहायता कर सकता है।
उन्होंने कहा, "यह महत्वपूर्ण है कि सीरिया क्षेत्र में सकारात्मक भूमिका निभाए।"
सीरिया और फ्रांस के संबंधों के बीच 2005 में लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री रफीक अल-हरीरी की हत्या के बाद से खटास आ गई थी। गौरतलब है कि इस हत्या के लिए सीरिया को दोषी ठहराया गया था, लेकिन उसने इस आरोप से इंकार किया था।
सरकोजी गुरुवार को सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद के साथ मध्य एशिया की शांति पर चतुष्कोणीय वार्ता में शामिल होंगे। वार्ता में तुर्की और कतर भी शामिल होंगे।
कतर ने लेबनान के राजनीतिक संकट को हल करने के लिए पिछले दिनों मध्यस्थ की भूमिका निभाई है और तुर्की सीरिया और इजरायल के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता में मध्यस्थता कर रहा है।
सरकोजी ने कहा कि सीरिया और इजरायल के बीच वार्ता दोनों देशों, क्षेत्र और सारी दुनिया के लिए सबसे बढ़िया चीज है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।