जार्जिया से जल्द हटेगा सैनिक शासन
मास्को/तबलिसी, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। जार्जिया सरकार शीघ्र ही देश से सैनिक शासन हटाएगी। जार्जिया की संसद के अध्यक्ष डेविड बकर्द्जे ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति मिखाइल साकश्विली को अस्थायी तौर पर दिए गए युद्धकालीन सम्पूर्ण अधिकारों को बुधवार को रद्द किया जाएगा।
बकर्द्जे ने 'इंटरफैक्स' समचार एजेंसी को बताया कि जार्जिया की संकटग्रस्त अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और आमजीवन को सामान्य बनाने के लिए यह आवश्यक है।
गौरतलब है कि नौ अगस्त को साकश्विली को आग्रह पर संसद ने सैनिक शासन को स्वीकृति दे दी थी।
सैनिक शासन की समाप्ति से जार्जिया में अन्य परिवर्तनों के अलावा युद्ध उसके कारणों की जांच के बारे में जनता के बीच चर्चा जोर पकड़ सकती है।
ने दक्षिण ओस्सेतिया पर हुए संघर्ष के लिए रूस के साथ दुश्मनी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उनके पास रूसी आक्रमण से पहले ही कार्रवाई करने के अलावा कोई चारा नहीं था।
साकश्विली के राजनीतिक विरोधियों ने युद्ध के दौरान उनकी आलोचना करनी बंद कर दी थी। उनके प्रमुख प्रतिद्वंद्वी पूर्व प्रधानमंत्री नीनो बर्दनाद्जे ने लड़ाई खत्म होने के तुरंत बाद घोषणा की थी कि रूसी टैंक हमारी राजधानी से केवल कुछ मील ही दूर हैं और यह समय आलोचना करने का नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।