बच्चों पर विवादों के असर को दर्शाती है 'तहान'
नई दिल्ली, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। बालीवुड में अपनी दूसरी पारी खेल रही अभिनेत्री सारिका का मानना है कि कश्मीर जैसे विवादित मुद्दे बच्चों पर कैसा असर डालते हैं और उनके जीवन पर क्या असर पड़ता है इसे उनकी आगामी फिल्म 'तहान' में महसूस किया जा सकता है।

सारिका ने फिल्म में एक आठ वर्षीय बच्चे की मां की भूमिका निभाई है जो अभी भी अपने पति के लौटने की उम्मीद लिए अपने बच्चे को अकेले पाल रही है।
सारिका ने आईएएनएस को एक विशेष भेंट में बताया, "संतोष सिवान के निर्देशन में बनी यह फिल्म छोटे बच्चे तहान और उसके गधे 'बीरबल' के बारे में है।"
उन्होंने कहा कि हम इस फिल्म को एक विशेष संदेश के साथ पेश कर रहे हैं। हम सोचते हैं कि ऐसे विवादों का बच्चों पर कोई असर नहीं पड़ता मगर ऐसा नहीं है। उन पर असर पड़ता है मगर हम उन्हें देर से महसूस कर पाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।