हिमाचल में जंगलों में कूड़ा फैंकने वालों पर लगेगा जुर्माना
शिमला, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। हिमाचलप्रदेश सरकार ने जंगलों में कचरा फैंकने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का मन बना लिया है और ऐसा करने वालों पर अब जुर्माना लगाया जाएगा।
शिमला, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। हिमाचलप्रदेश सरकार ने जंगलों में कचरा फैंकने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का मन बना लिया है और ऐसा करने वालों पर अब जुर्माना लगाया जाएगा।
राज्य के वन मंत्री जे. पी. नाड्डा ने आईएएनएस को बताया, "हमने वन अधिकारियों से सख्ती बरतने और वनसंरक्षण अधिनियम तथा हिमाचलप्रदेश अजैविक कचरा नियंत्रण अधिनियम के तहत जुर्माना लगाने को कह दिया है।"
वन विभाग कुल्लू जिले में रोहतांग दर्रे के निकट मार्ही क्षेत्र कचरा फैंकने की समस्या से निपटेगा। इस क्षेत्र में साल भर पर्यटकों की आवाजाही रहती है।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने राज्य को पर्यावरण के अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दो करोड़ 95 लाख रुपये की राशि मंजूर की है। इसके तहत कुल्लू, किन्नौर, शिमला और बिलासपुर जिलों में पर्यावरण के अनुकूल पर्यटन संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।
इसके लिए वन विभाग सात स्थलों को विकसित करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।