पाक में जरदारी का पलड़ा भारी हुआ

जमात उलेमा ए इस्लाम के अध्यक्ष मौलाना फजलुर रहमान ने कहा है कि उनके सांसद और विधायक जरदारी का समर्थन करेंगे। जमात के नेशनल असेंबली और प्रांतीय असेंबली में कुल 48 सदस्य हैं।
राष्ट्रपति पद के चुनाव में कुल 1170 विधायक और सांसद हिस्सा लेंगे। पाकिस्तान के उच्च सदन (सीनेट) में सौ सदस्य है जबकि नेशनल असेंबली में 342 सदस्य हैं। पंजाब प्रांतीय असेंबली में 371, सिंध असेंबली में 168, पश्चिमोत्तर सीमावर्ती प्रांत में 124 और बलूचिस्तान असेंबली में 65 सदस्य हैं।


Click it and Unblock the Notifications
