जापानः छह लाख लोगों ने किया भूकंप अभ्यास
तोक्यो, 1 सितंबरः जापान में करीब छह लाख लोगों ने आज भूकंप के सालाना अभ्यास में भाग लिया।यह अभ्यास तोक्यो में 85 साल पहले आए जानलेवा भूकंप की बरसी के मौके पर किया गया।
प्रधानमंत्री यासुओ फुकुदा ने भूकंप के अभ्यास के मौके पर मंत्रिमंडल की एक आपात बैठक बुलाई।मंत्रिमंडल कार्यालय के एक अधिकारी ने नाम जाहिर न करने के अनुरोध पर बताया कि पश्चिमी जापान के वकायामा तट पर भूकंप की कल्पना की गई और इसकी तीव्रता 8.6 रखी गई थी।
अभ्यास का मुख्य केंद्र तटीय शहर किशिवादा था। अभ्यास में जापान की सेना पुलिस तटरक्षक अग्निशमन दस्तों ने भाग लिया। अभ्यास में इन लोगों ने समुद में एक नौका में भटक रहे यात्रियों को भी बचाया। जापान में एक सितंबर 1923 को 8.3 तीव्रता का भूकंप का झटका आया था जिसमें 140 000 से अधिक व्यक्ति मारे गए थे। इस झटके को ग्रेट कांटो अर्थक्वेक नाम दिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications
