सिंगुर मामले पर गतिरोध गहराया

सोमवार को लगातार चौथे दिन नैनो इकाई का कामधाम ठप रहा। इस मामले को लेकर तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधि राजभवन पहुंचकर राज्यपाल गोपाल कृष्ण गांधी से मिले, लेकिन विवाद का फिलहाल कोई हल नहीं निकाला जा सकता है।
राज्याल ने ममता बनर्जी को एक पत्र के माध्यम से नैनो संयंत्र के मसले पर उठे विवाद को सुलझाने के लिए राज्य सरकार के वार्ता करने की अपील की थी।
इस बीच पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य ने कहा कि प्रदेश में रोजगार सृजन के लिए उद्योग जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि जमीन के एक टुकड़े पर औसतन छह लोग खेती कर सकते हैं, जबकि उद्योगों को प्रोत्साहित करने में तमाम लोगों के लिए रोजगार के रास्ते खुल सकेंगे।
भट्टाचार्या ने कहा कि 'नैनो' परियोजना के लिए अधिग्रहीत जमीन में से 400 एकड़ लौटाए जाने संबंधी ममता बनर्जी की मांग का कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि वो अब भी इस मुद्दे पर ममता बनर्जी से बातचीत को तैयार हैं।
गौरतलब है कि नैनो परियोजना के लिए अधिग्रहीत 997.11 एकड़ जमीन में से 400 एकड़ जमीन लौटाए जाने की मांग को लेकर हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी नैनो फैक्ट्री के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। धरने का नेतृत्व तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
