सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में गिरावट

करीब 10.35 बजे सेंसेक्स 14,456.45 अंकों पर कारोबार कर रहा था। शुक्रवार को बाजार बंद होने के समय के स्तर से अब तक इसमें 108.08 अंकों (0.74 प्रतिशत)की गिरावट आ चुकी है।
शुक्रवार को सेंसेक्स 14,564.53 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' भी सोमवार को मामूली गिरावट के साथ 4,356.10 अंकों पर खुला। इसी समय निफ्टी भी 4,319.10 अंकों पर कारोबार कर रहा था। शुक्रवार को बंद होने के स्तर से इसमें अब तक 41.90 अंकों (0.94 फीसदी) की गिरावट आ चुकी है।
शुक्रवार को निफ्टी 4,360.00 अंकों पर बंद हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications
