तीसरे दिन भी नैनो फैक्ट्री में काम नहीं

कंपनी का कहना है कि हालात कामकाज शुरू करने के अनुकूल नहीं हैं। टाटा मोटर्स के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा है, "सिंगुर के हालात आज (सोमवार को) भी कामकाज शुरू करने के अनुकूल नहीं हैं। हम लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।"
तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व में जारी अनिश्चितकालीन धरने की वजह से फैक्ट्री में शुक्रवार और शनिवार दोनों ही दिन कामकाज नहीं हुआ था। रविवार को फैक्ट्री में अवकाश रहता है। तृणमूल कांग्रेस 400 एकड़ भूमि उन किसानों को लौटाने की मांग कर रही है, जिनकी मर्जी के खिलाफ जमीन ली गई थी।


Click it and Unblock the Notifications
