उड़ीसा में जहरीली गैस रिसाव, 4 मरे

संबलपुर जिले के थेलकोलोई गांव में स्थित भूषण पॉवर एंड स्टील लिमिटेड से जहरीली गैस का रिसाव रविवार की शाम को हुआ। रिसाव स्टील प्लांट के जिस भाग में हुआ वहां कुछ लोग मौजूद थे, जिससे उनमें से चार लोगों की मौत हो गई। साथ ही जहरीली गैस के कारण बीमार होने से दो लोगों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने के मुताबिक कुल चार लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि चारों शव मौके से बरामद किये जा चुके हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन चार के अलावा किसी अन्य को कोई चोट नहीं पहुंची है।
संजय कुमार के मुताबिक चारों की मौत कथित तौर पर जहरीली गैस के रिसाव से हुई है। हालांकि पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। संबंधित कंपनी ने घटना के की औपचारिक रूप से जानकारी नहीं दी है।
उधर कंपनी का एक भी अधिकारी इस वारदात पर बोलने को तैयार नहीं है। यही कारण है कि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि मरने वाले लोग कम्पनी के कर्मचारी हैं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
