पंजाब में बनेगा दुनिया का पहला सिख विश्वविद्यालय
फतेहगढ़ साहिब(पंजाब), 31 अगस्त (आईएएनएस)। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब कस्बे में दुनिया के पहले सिख विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। फतेहगढ़ साहिब सिखों के लिए बेहद ही पवित्र है क्योंकि 18वीं सदी में यहीं पर दसवें सिख गुरु, गुरु गोविंद सिंह के दो पुत्र शहीद हुए थे।

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सोमवार को इस विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। इसका नाम 'मिनार-ए-इकोंकर'(एक ईश्वरीय इमारत) होगा। विश्वविद्यालय 84 एकड़ भूमि में बनेगा जो शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपसी) द्वारा दी गई है।
इसमें कई मुद्दों जैसे आधुनिक संदर्भो में सिख धर्म की विश्वसनीय व्याख्या, 21 सदी के समाज के विकास में सिख धर्म की भूमिका और तीसरी सहस्त्राब्दि सभ्यता को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय आधुनिक दौर में सिखों से जुड़ी समस्याओं पर भी काम करेगा।
विश्वविद्यालय को 21वीं सदी के हिसाब से ढालने के लिए बहुराष्ट्रीय कंपनियों और अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ समझौते पर भी बात चल रही है। इस विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय केंद्र भारत, उत्तरी अमेरिका, यूरोप और दक्षिण-पूर्व एशिया समेत कई दूसरे देशों में भी खोले जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।