परमाणु समझौता भारत अमेरिकी संबंधों को नई ऊंचाई देगा:राइस
अरुण कुमार
अरुण कुमार
वाशिंगटन, 30 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेशमंत्री कोंडोलिजा राइस ने कहा है कि भारत- अमेरिका असैनिक परमाणु समझौता द्विपक्षीय संबंधों में मील का पत्थर साबित होगा, जो दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाईयों पर ले जाएगा।
'फोर्ब्स' पत्रिका को दिए गए एक साक्षात्कार में राइस ने कहा कि यह समझौता केवल भारत-अमेरिका संबंधों को ही आगे नहीं नहीं बढ़ाएगा, वरन उनकी भावी पीढ़ियां इस पर और भी अधिक कार्य कर सकती हैं। उन्होंने कूटनीतिक प्रक्रिया की तुलना बागवानी से करते हुए कहा कि इसमें कुछ काम हमेशा चलता रहता है।
राइस ने कहा कि लेकिन यह जरूरी है कि कुछ महत्वपूर्ण कार्य समाप्त कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि परमाणु समझौता दोनों देशों के बीच संबंधों को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया का अंत नहीं है।
उनके साक्षात्कार को विदेश विभाग ने शुक्रवार को जारी किया। राइस ने कहा कि उन्होंने काफी काम किया, अगला विदेशमंत्री और तथा उसके बाद आने वाले विदेशमंत्री भी और काम करेंगे।
भारत के साथ संबंधों पर राइस ने कहा कि हमने शुरू में संबंधों को बेहतर बनाने, विस्तार देने और उनको विस्तृत तथा गहरा बनाने का प्रयास किया। मैंने और राष्ट्रपति जार्ज बुश ने भारत को उभरते हुए देखा है और सबसे बड़े लोकतंत्र के साथ अमेरिका के संबंध इतने बेहतर कभी नहीं रहे।
राइस ने कहा कृषि और व्यापार में सहयोग बढ़ाने से भी भारत के साथ आपसी संबंधों में काफी अधिक सुधार आया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*