नेपाल बाढ़ पीड़ितों को मदद देगा संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एजेंसी विश्व खाद्य कार्यक्रम की यह घोषणा नेपाल सरकार के आग्रह के बाद हुई है। कोसी नदी में बाढ़ के तांडव के बाद सुनसारी जिले के आठ गांव प्रभावित हुए हैं। इससे हजारों लोग बेघर हो गए हैं। इसके बाद नेपाल सरकार ने सहायता के लिए आग्रह किया था।
एजेंसी ने जारी बयान में कहा है कि वह 15 दिनों तक काम आने वाले खाद्य पैकेट मुहैया करायेंगे। इसमें चावल दाल नमक सब्जियां और तेल होगा जिससे बाढ़ प्रभावितों को प्रारंभिक तौर पर मदद मिलेगी।
बयान के अनुसार ऐजेंसी को लंबे समय तक खाद्य जरूरतों को पूरा करने के लिए 15 से 30 लाख डॉलर की और आवश्यकता है।


Click it and Unblock the Notifications