ओबामा ने रचा इतिहास

Barack Obama
डेनवर, 29 अगस्तः अमरीका के कोलराडो के डेनवर में चल रहे डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में बराक ओबामा ने जैसे ही पार्टी की तरफ़ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी स्वीकारी वैसे ही आज से करीब 45 बरस पहले मार्टिन लूथर किंग के "अमेरिकन ड्रीम" का सपना सच हो गया।

डेनवर में डेमोकेटिक पार्टी के अधिवेशन में दिये गये ओबामा के भाषण को पूरे अमरिका में टेलीविजन चैनलों पर देखा गया। अफ्रीकी मूल की पृष्ठभूमि से आये ओबामा की लोकप्रियता इस समय अश्वेतों में चरम पर है।

काबिले गौर है कि आज से 45 साल पहले 28 अगस्त को मार्टिन लूथर किंग ने "आई हैव ए ड्रीम" भाषण दिया था। उस समय अफ्रीकी अमरीकियों को वोट देने का अधिकार नहीं था और उन्हें तरह-तरह के भेदभाव से गुजरना पड़ता है।

मार्टिन लूथर किंग के पुत्र ने बताया कि यह एक यादगार क्षण है। अमरीकी इतिहास में पहली बार अश्वेत राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की सराहना करते हुये कहा कि मार्टिन लूथर किंग के आदर्शो पर चलने वाली इस पार्टी ने ओबामा को पूरा समर्थन दिया है।

हालांकि ओबामा जानते है कि उनका मुकाबला रिपब्लिकन के दिग्गज और वियतनाम युद्ध के नायक रहे जॉन मैक्केन से है। मैक्केन शुक्रवार को 72 वर्ष के हो गये है, लेकिन ओबामा ने अपने भाषण में मैक्केन और रिपब्लिकन की जमकर आलोचना की।

ओबामा ने कहा कि अब अमरीका को आठ साल के शासन से निजात चाहिये और बदलाव अमरीका के दरवाजे पर दस्तक दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+