पहली तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 7.9 प्रतिशत

GDP
नई दिल्ली, 29 अगस्तः सेवा और निर्माण क्षेत्र की तेज गतिविधियों की बदौलत चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 7.9 प्रतिशत रही।

पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह 9.2 प्रतिशत थी। सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन (सीएसओ) द्वारा आज जारी पहली तिमाही के आंकडों के मुताबिक अप्रैल से जून की अवधि में देश की जीडीपी पिछले साल के 724949 करोड़ रुपये से 7.9 प्रतिशत बढ़कर इस साल 782357 करोड़ रुपये हो गई।

आलोच्य अवधि में विनिर्माण क्षेत्र में 5.6 प्रतिशत, निर्माण कारोबार में 11.4 प्रतिशत और व्यापार होटल परिवहन और संचार जैसे सेवा क्षेत्र में 11.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

वित्तीय सेवाओं बीमा, रीएल एस्टेट और व्यवसायिक सेवाओं में इस दौरान 9.3 प्रतिशत की वृद्धि रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+